Breaking News

वोटर लिस्ट तैयार करने 23 जून तक घर-घर होगा सर्वे 

द सीजी न्यूज

दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देश पर निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों के जिला प्रतिनिधियों की बैठक में  उप-जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे ने बताया कि विधानसभावार बीएलओ द्वारा 23 जून 2023 तक घर-घर सर्वे का कार्य किया जाएगा। नए मतदान केन्द्र का प्रस्ताव, भवन/स्थान परिवर्तन, नाम परिवर्तन, नये अनुभाग का गठन, अनुभागों का विलोपन की कार्यवाही 24 जून से 24 जुलाई 2023 तक युक्तियुक्तकरण के तहत किया जाएगा।

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को किया जाएगा। 2 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक कार्यालयीन दिवसों में सभी मतदान केन्द्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा। विशेष अभियान दिवस के तहत 12 अगस्त शनिवार, 13 अगस्त रविवार, 19 अगस्त , शनिवार और 20 अगस्त 2023, रविवार को भी दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जायेगा। दावा आपत्ति के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाना है। लगातार अपडेट करने के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने/काटने एवं संशोधन के लिये कार्यालयीन दिवस में किसी भी दिन तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा।

स्वच्छ और त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में बी.एल.ओ. के सहयोग हेतु मतदान केन्द्रवार बी.एल.ए. नियुक्त करने हेतु अनुरोध किया गया। बी.एल.ए. की नियुक्ति कर सूची कार्यालय को उपलब्ध कराने कहा गया, ताकि नियुक्त बी.एल.ए की जानकारी निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बी.एल.ओ. को दी जा सके। बी.एल.ए. नियुक्ति के लिये राजनैतिक दल के अध्यक्ष या सचिव के द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के लिये फार्म-1 मे विधानसभावार जानकारी उपलब्ध कराया जाना है, जिसमें बी.एल.ए. का नाम, राजनैतिक दल/कार्यालय का पता, विधानसभा क्षेत्र, बी. एल. ए. का नमूना हस्ताक्षर अंकित होगा।  राजनैतिक दल के अधिकृत व्यक्ति के द्वारा फार्म-2 मे अभिहित अधिकारी/बूथ लेवल आफिसर के लिये जानकारी उपलब्ध कराया जाना है, जिसमे बी.एल.ए. का नाम मतदान केन्द्र का क्रमांक, विधानसभा क्षेत्र, मतदाता सूची मे बी.एल.ए. का सरल क्रमांक, बी.एल.ए. का नमूना हस्ताक्षर अंकित होगा।

Check Also

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी दुर्ग पहुंचे : कहा – पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल : देश का युवा बेरोजगारी से परेशान

कोको पाढ़ी ने वोरा निवास पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा से की मुलाकात  द …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!