Breaking News

दुर्ग में कांग्रेसियों ने निकाली कांग्रेस भरोसा यात्रा : कहा – कल्याणकारी योजनाओं ने जीता आम जनता का दिल : बढ़ा भूपेश सरकार पर भरोसा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली गई। राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली गई। गांधी प्रतिमा स्थल पर यात्रा समाप्त हुई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग नगर निगम सभापति राजेश यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बापू के भजनों का गायन करते हुए कांग्रेस भरोसा यात्रा के दौरान पदयात्रा जारी रही। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी भी दी गई। राजीव भवन से निकली यात्रा गांधी चौक, इंदिरा मार्केट, मान होटल चौक, गुजराती धर्मशाला, स्टेशन रोड, पटेल चौक होते हुए गांधी नगर पहुंची जहां स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भरोसा यात्रा  गांधी प्रतिमा पहुंची जहां बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई।

राजीव भवन में विधायक अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लगभग सभी वादे पूरे किए हैं। उसके अतिरिक्त अन्य कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया। कांग्रेस के शासन में किसान, शहरी, ग्रामीण जनता, कर्मचारी, व्यापारी, छात्र, महिलाएं, महिला समूह सहित हर वर्ग के लोग खुश हैं। देश में बेरोजगारी दर 7% से अधिक है वहीं छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 1% प्रतिशत से कम है। आज देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की प्रशंसा हो रही है। पिछड़े राज्यों में की गिनती में आने वाला छत्तीसगढ़ राज्य अब विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में है। भरोसा जीतने वाली कांग्रेस सरकार पर जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भी भरोसा जताएगी और कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी। छत्तीसगढ़ की विकास की गाथा लिखेगी।

भरोसा यात्रा में दुर्ग विधानसभा प्रभारी कमलकांत शुक्ला, प्रभारी इरफान खान, नगर निगम के एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, निगम के एमआईसी मेंबर संजय कोहले, हमीद खोखर, दीपक साहू भोला महोबिया, ऋषभ जैन, पार्षद मदन जैन, बिजेंद्र भारद्वाज, मनदीप सिंह भाटिया, कमल नारायण रूंगटा, राधेश्याम शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, अनूप वर्मा, सेवा दल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव एनएसयूआई अध्यक्ष विनीश साहू, मनीष यादव, रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, हरीश साहू, अनीस रजा, आनंद कपूर, पाशी अली, पप्पू श्रीवास्तव, विमल यादव, अशोक डोंगरे, बृजमोहन तिवारी, मीना पॉल, प्रीति साहू, निशांत गोडबोले सहित सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान प्रमुख चौराहों पर पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, मदरसा बोर्ड चेयरमैन अल्ताफ अहमद, सभापति राजेश यादव, राधेश्याम शर्मा, अनीस रजा, संदीप श्रीवास्तव, पार्षद बृजलाल पटेल, लीना दुबे ने भी संबोधित किया। यात्रा का संचालन प्रवक्ता नासिर खोखर ने किया।

Check Also

शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *