Breaking News

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महापौर धीरज बाकलीवाल व पार्षदों ने किया नमन

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है पूरा देश : महापौर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती के मौके पर आज नगर निगम कार्यालय में महापौर धीरज बाकलीवाल व पार्षदों ने उन्हें नमन किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आज गांधी जयंती पर पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है। उन्होंने अहिंसा और सत्य का रास्ता पूरी दुनिया को दिखाया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्वतंत्रता आंदोलन और आजाद भारत में प्रधानमंत्री के रूप में अविष्मरणीय योगदान दिया।

इस दौरान लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोबिया, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर, राजकुमार नारायणी, पार्षद प्रेमलता साहू, माहेश्वरी ठाकुर, नजहत परवीन, एल्डरमेन कृष्णा देवांगन, हरीश साहू, जगमोहन ढीमर, नोडल अधिकारी दिनेश नेताम, राजेश पांडेय, प्रकाशचंद्र थवानी, आर के पालिया, हरिशंकर साहू, प्रकाश अहीर व अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!