Breaking News

28 जनवरी से शुरू होगी महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता : देश की ख्याति प्राप्त टीम होंगी शामिल

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं स्टेडियम समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 80 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता देश की प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिता है। आगामी 28 जनवरी से 6 फरवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की ख्याति प्राप्त टीम भाग लेंगी।

राजगामी संपदा न्यास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान की राशि से यह आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आयोजन के लिए संभावित आय-व्यय, मैदान, खिलाड़िय़ों के आवास व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर चर्चा की। प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि, स्वल्पाहार, साफ-सफाई, एम्पायर भत्ता, पार्किंग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम शहर की धरोहर है। इसके रखरखाव के लिए एक स्थायी व्यवस्था बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के रखरखाव के लिए स्वपोषित बनाने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है। स्टेडियम के रखरखाव व निगरानी के लिए चौकीदार रखना भी आवश्यक है। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने भी अपनी बातें कही। इस दौरान 79 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता और रानी सूर्यमुखी देवी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के आय-व्यय के अनुमोदन पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतीक्षा भंडारी, हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा सहित सचिन बघेल, संतोष अग्रवाल, सुरेश एच लाला, रमेश पटेल, प्रकाश सांखला, नीलम चंद जैन, किसुन यदु, सावन वर्मा, शिव वर्मा, अलोक श्रोती, नरेश डाकलिया, राजेश गोलछा, अशोक चौधरी, राजेश जैन, योगेश बागड़ी, गणेश प्रसाद शर्मा, रमेश डाकलिया, कुतुबुद्दीन सोलंकी, अजीत जैन, तरूण लहरवानी, कुमार स्वामी, रमेश खंडेलवाल, भूपेश साव, शिव नारायण, प्रिंस भाटिया, संगम सिंगी, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, प्रेस क्लब के संरक्षक सुशील कोठारी, प्रेस क्लब के संरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह, सीएसपी अमित पटेल, प्राचार्य डॉ. केएल टाण्डेकर, जितेन्द्र रायपाली व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वर्ष 25-26 में अर्जित किया 55 करोड़ का शुद्ध लाभ – प्रीतपाल बेलचंदन

बैंक की 111वाँ वार्षिक आमसभा प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न THE CG NEWS दुर्ग। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!