द सीजी न्यूज
दुर्ग। पोटियाकला दुर्ग में श्री सद्गुरु कबीर त्रि-दिवसीय सत्संग समारोह आज से शुरू हुआ। समारोह में पूज्य गुरुदेव संत श्री अभय साहेब कहलगांव, भागलपुर (बिहार) और महंत त्रिलोकी साहेब पोटियाडीह आश्रम धमतरी से संत मंडली समेत पधारे हैं। आज समारोह के प्रथम दिवस पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर ताम्रध्वज साहू और अरुण वोरा ने सभी उपस्थित जनों को समारोह के आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। वोरा ने कहा कि सद्गुरु कबीर के विचार जीवन जीने की राह दिखाते हैं। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर तीखे कटाक्ष करते हुए मानव उत्थान का संदेश दिया। उनका जीवन आज भी समाज के हर वर्ग के लिए बड़ी सीख है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और सदियों बाद भी प्रासंगिक रहेंगे। समाज को नई दिशा देते रहेंगे। इस मौके पर वोरा के साथ भिलाई नगर निगम के एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उदयराम, खेमदास साहू, अनुरूप साहू, किसुन साहू, टामन साहू, भुनेश्वर साहू, नरसिंह साहू, कौशल साहू, लालाराम साहू, डेहेर साहू, कंवल सिंह, दयाराम, मनोहर साहू, तेज कुमार गणेश राम, भोज साहू, चंद्रहास, महेश साहू, गिरधर साहू, दुरुराम, देव कुमार हिरवानी, हिरौंदी साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

