द सीजी न्यूज
नवरात्रि के प्रथम दिन हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने दुर्ग चंडी मंदिर, शीतला माता सिंधोरी और माता भद्रकाली, शीतला माता मंदिर बेमेतरा में माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों को खुशहाली की कामना की। आज सुबह से ही सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ एकत्रित होने लगी और जय घोष के साथ अपने आराध्य को सभी धर्म प्रेमियों ने स्मरण किया।
इस मौके पर राजेंद्र साहू ने कहा कि नवरात्रि का यह पवन पर्व मां दुर्गा के स्तुति स्मरण का समय है। मां भगवती की कृपा भारत के प्रत्येक नागरिक पर बनी रहे। हिंदू नव वर्ष के प्रारंभ होते ही भगवान की आराधना प्रारंभ हो जाती है। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए हमें भगवान की स्तुति सदैव करते रहना चाहिए।
राजेंद्र साहू ने आज चंडी मंदिर दुर्ग में माता के आगे शीश नवा कर विजय श्री का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने शीतला मंदिर सिंघोरी, माता भद्रकाली ,शीतला मंदिर बेमेतरा में भी मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बीच भारी भीड़ ने उनका उत्साहवर्धन किया और जय घोष के नारे के साथ जीत के लिए आशीष दिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal




