Breaking News

ईदुलफित्र पर शहर की तमाम मस्जिदों-ईदगाहों में हुई नमाज : दुआओं में उठे हाथ : गले मिलकर दी मुबारकबाद

द सीजी न्यूज

दुर्ग-भिलाई। माहे रमजान में 30 रोजा पूरा करने के बाद शहर में गुरुवार को ईद मनाई गई। सुबह शहर की तमाम ईदगाह और मस्जिदों में नमाज ईद उल फित्र अदा की गई। नमाज के बाद दुआओं में अमन व सलामती के लिए हजारों हाथ उठे। इस मौके पर शहर में भाईचारे और सद्भाव का अनूठा माहौल देखने को मिला। विभिन्न धर्म व समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों के अलावा शहर के कब्रिस्तान में भी ईद उल फित्र की रौनक रही। लोग नमाज के बाद कब्रिस्तान पहुंचे और अपने परिजनों की कब्र पर दुआएं की।

दुर्ग में ईदगाह, जामा मस्जिद, तकियापारा, केलाबाड़ी और बोरसी स्थित मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। ईदगाह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू पहुंचे और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मदरसा बोर्ड के चेयरमेन अलताफ अहमद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान, राकेश सिन्हा, अबरार पुवार मौजूद रहे।

भिलाई में जामा मस्जिद सेक्टर-6 में हाफिज इकबाल अंजुम हैदर ने नमाज अदा करवाई। वहीं जिन लोगों की नमाज छूट गई थीं उनके लिए मस्जिद में अलग से नमाज का इंतजाम किया गया। नमाज और खुत्बे के बाद मुल्क में अमन व सलामती की दुआएं की गई। सेक्टर-6 ईदगाह में नमाज के बाद भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट की सालाना रिपोर्ट सदर हाजी जमील अहमद ने पेश की।

सेक्टर-6 के अलावा ईदगाह रिसाली, ईदगाह फरीद नगर, रजा जामा मस्जिद कैम्प-2 पावर हाउस, गौसिया मस्जिद कैंप-1, हाउसिंग शेरे खुदा मस्जिद ईदगाह, अशरफी मस्जिद जोन-3 खुर्सीपार, मरकजी मस्जिद पावर हाउस कैंप-2, मरकज मस्जिद नूर सुपेला, जामा मस्जिद हुडको, मस्जिद भिलाई-3 पेट्रोल पंप के पीछे, चरोदा, कुम्हारी, जामुल सहित तमाम मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
ईद उल फित्र के मौके पर ईदगाह सेक्टर 6 के अलावा शहर में तमाम ईदगाहों और मस्जिदों में विभिन्न धर्म व संप्रदाय के लोगों ने पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह सेक्टर-6 सहित तमाम मस्जिदों व ईदगाहों में मुबारकबाद देने पहुंचे विभिन्न धर्म-समुदाय व संगठन के प्रतिनिधियों सहित जिला व पुलिस -प्रशासन के प्रतिनिधियों का सेवई से मुंह मीठा करवाया गया। नमाज के बाद सोशल मीडिया पर और घरों में पहुंचकर भी लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते रहे। जिला व पुलिस प्रशासन में खास तौर पर इंतजाम किए थे। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी व्यवस्था बनाने में तैनात रही।
पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा करवाया और दिए तोहफे

मरकजी मस्जिद पावर हाउस कैंप-2 में नमाज इमाम हाफिज कासिम बस्तवी ने अदा कराई ओर अल्लाह से नेक इंसान बनकर जिंदगी गुजारने की ओर सुबा और मुल्क की तरक्की और कामयाबी अमन भाईचारे की दुआ की। मस्जिद के सेक्रेटरी सैय्यद असलम ने बताया कि नमाज़ बाद पुलिस प्रशासन के सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों को कमेटी के सदर मोहम्मद असलम ने पुष्प भेंट कर सम्मानित किया और सेवई खिलाई गई। पुलिसकर्मी के परिवार के लिए भी तोहफा में सेवई,मेवा और ड्राई फ्रूट्स भेंट किया गया।

इस मौके पर मौलाना हाफिज अमान,सदर मोहम्मद असलम, सेकेट्री सैय्यद असलम, सरपरस्त मोहम्मद असलम तमयुजीदुदीन पटेल,नायब सदर इमामुद्दीन पटेल नायब सेकेट्री मोहम्मद अकरम, खजांची सगीर जमाल नायब खजांची आजम खान, सदस्य ज़मीर भाई,सईद अहमद, हाफिज महफूज, युसूफ सिद्दीकी, निजामुद्दीन अंसारी, हाफ़िज़ इनाम, शाकिर बेग, साहिल, अब्दुल्लाह असलम, ताहिर, अशरफ, सोहेल, इसहाक भाई, जफर कुरैशी, हाजी कलीमुद्दीन, उमर, अजहर कुरैशी, सैय्यद इकबाल, निसार भाई, इकबाल सिद्दकी, सैय्यद युसूफ सहित तमाम ओहदेदार मौजूद थे। पुलिस कर्मियों ने मुस्लिम समाज को ईद उल फित्र की मुबारकबाद देते हुए कहा कि भाईचारे की अनूठी मिसाल भारत की एकता अखंडता संप्रभुता को मजबूत बनाती है।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!