Breaking News

सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली जाएंगे : 30 सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संग राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति की करेंगे समीक्षा

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे कल 30 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!