Breaking News

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को दीपावली पर मिली बोनस की सौगात

द सीजी न्यूज

उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रयासों से जिला कबीरधाम के दोनों सहकारी शक्कर कारखानों के गन्ना विक्रेता किसानों  को करोड़ों रुपए का दीपावली बोनस मिला है, जिससे सभी गन्ना किसानों में खुशी का माहौल है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना विक्रेता किसान की संख्या संख्या 12052 है जिन्होंने 11279 हेक्टेयर रकबा में गन्ने की फसल लगाई थी। इन किसानों ने शक्कर कारखाने में  388828 मेट्रिक टन गन्ना बेचा था। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से किसानों को प्रति क्विंटल 63.025 रुपए की दर से गन्ना बोनस राशि का भुगतान आदेश जारी कर दिया गया है। कुल 24.50 करोड़ रुपए का बोनस भुगतान किया जा रहा है।

इसी प्रकार पंडरिया शुगर फैक्ट्री में गन्ना विक्रेता किसानों की संख्या 7739 है, जिनके द्वारा 7823.48 हेक्टेयर में गन्ने की फसल लगाई गई थी, जिसमें से पंडरिया कारखाने द्वारा 313000 मेट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई, जिसकी बोनस राशि 19.72 करोड़ का भुगतान आदेश जारी कर दिया गया है। यह राशि सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी। दीपावली के पवित्र त्यौहार के समय राशि मिलने से किसानों की खुशी दोगुनी हो गई है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देश पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना का 113.52 करोड़ का मूल भुगतान, 35.81करोड़ रुपए की रिकवरी राशि का पूर्ण भुगतान कर दिया गया है और अब छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को गन्ना बोनस की 24.50 करोड़ राशि का भुगतान भी कर दिया गया है।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!