Breaking News

रायपुर दक्षिण से भाजपा की बंपर जीत : भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 46 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

द सीजी न्यूज

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हरा दिया।

छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज 23 नवंबर को आ गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी ने बंपर जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हरा दिया। आज सुबह 8 बजे मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई।  शुरुआत से ही सुनील सोनी बढ़त बनाए हुए थे। 13 नवंबर को हुए रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के चुनाव में 50.50 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। बीजेपी ने यहां से पूर्व सांसद सुनील सोनी को मैदान में उतारा था, जबकि कांग्रेस ने युकां प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को टिकट दिया था।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!