भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई की नन्ही मेधावी बेटी सनाया शफी ने देश भर के बच्चों की एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन किया है। सनाया ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कविता पाठ में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कहानी सुनाने में उन्हें द्वितीय स्थान मिला है। सनाया की इस उपलब्धि से पूरा परिवार हर्षित है।

सेक्टर-5 निवासी और एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत शफीउल्लाह व शासकीय कर्मचारी नेहा परवीन ने अपनी बेटी सनाया की उपलब्धि के बारे में बताया कि विज किड्स कार्निवाल पूरे भारत के सभी राज्यों के बच्चों के लिए ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता आयोजित करता है । प्रतियोगिता में रंग भरना, कहानी सुनाना, कहानी लेखन, कविता पाठ, विज्ञान और 30 से अधिक प्रारूप तय हैं। जिसमें बच्चे अपनी रूचि के अनुसार भाग लेते हैं। जिसमें उनकी बेटी सनाया ने हिस्सा लिया और कविता पाठ में पूरे भारत में अव्वल रही। वहीं कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में सनाया को दूसरा स्थान मिला। सनाया शफी यहां डीपीएस भिलाई में केजी-2 की स्टूडेंट हैं। उनके दादा बीएसपी से सेवानिवृत खलीलुल्लाह और दादी छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत नसीम सुल्तान ने बताया कि परिवार की इस नन्ही बेटी की उपलब्धि से सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
