Breaking News

विजयादशमी के पावन अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शस्त्र पूजन कर दी शुभकामनाएं

द सीजी न्यूज

दुर्ग। विजयादशमी के पावन अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्युत नगर स्थित अपने निवास में सुरक्षा अधिकारियों के साथ परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।

केबिनेट मंत्री यादव ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सदैव धर्म, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो हमें आत्मबल, संयम और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है।

केबिनेट मंत्री यादव ने विश्वास जताया कि यह पर्व समाज में नई ऊर्जा, आपसी सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी इस अवसर पर बुराइयों को त्यागने और अच्छाइयों को अपनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर सुरक्षा अधिकारी और अन्य सहयोगीजन उपस्थित रहे।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!