Breaking News

वोरा ने शहरवासियों को दी विजयादशमी पर्व की बधाई-शुभकामनाएं, धूमधाम से किया गया दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहरवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी है। वोरा ने कहा कि विजया दशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान राम सभी की मनोकामनाएं पूरी करें।

इससे पहले वोरा के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने शिवनाथ नदी तट पर धूमधाम से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया। पूर्व विधायक वोरा ने पद्मनाभपुर स्थित जनता मार्केट के पास दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं के साथ नदी तट पहुँचे और प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए।

वोरा ने सभी नागरिकों की मनोकामना पूर्ण करने की कामना की। वोरा ने कहा कि 10 दिनों के इस उत्सव में शहर में भक्तिमय माहौल रहता है। इस अवसर पर पूर्व प्रतिपक्ष राजेश शर्मा,  संजीव, संतोष खिरोडकर, सुरेंद्र ठाकुर व शहर के दुर्गोत्सव समितियों के सदस्य व बड़ी संख्या में महिलाएं व जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने नदी तट पर उत्तम व्यवस्था की गई थी।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!