Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया आत्मीय स्वागत

द सीजी न्यूज

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बस्तर दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु जगदलपुर प्रस्थान से पूर्व रायपुर आगमन पर राज्य के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने एयरपोर्ट पर सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मंत्री यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृहमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमित शाह का बस्तर प्रवास समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। बस्तर दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लोक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री की उपस्थिति प्रदेश की संस्कृति के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाती है।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र नए आयाम स्थापित कर रहा है। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है।

Check Also

अफवाहों पर विश्वास न करें : बीएसपी को बेचने की खबरें असत्य और भ्रामक

THE CG NEWS रायुपर/ भिलाई इस्पात संयंत्र ने सोशल मीडिया व कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!