Breaking News

आंदोलनरत किसानों से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव : कहा – किसानों की समस्याओं के हल के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध

  • किसानों की मांगों पर प्रतिनिधि मंडल से मिलकर सहानुभूतिपूर्वक की चर्चा

द सीजी न्यूज

रायपुर। भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा आज बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर आंदोलन किया गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आंदोलनरत भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की और उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जाना। बिंदुवार सभी नौ सूत्रीय मांगों पर उन्होंने प्रतिनिधियों से सहानुभूतिपूर्वक चर्चा की। इसके बाद वे बूढ़ा तलाब स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में आये किसानों ने मंत्री का अभिवादन किया।

मंत्री गजेंद्र यादव ने आंदोलनरत किसानों से मिलकर सुनी उनकी समस्याएं

मंत्री गजेंद्र यादव ने आंदोलनरत किसानों से मिलकर सुनी उनकी समस्याएं

शिक्षा मंत्री यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी किसान एक परिवार की तरह हैं, हमारी विचारधारा भी एक ही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी किसान परिवार से संबंध में रखते हैं, इसीलिए आपकी मांगों पर उन्होंने संवेदनशीलतापूर्वक विचार किया है। उन्होंने बताया कि सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कैबिनेट बैठक में 15 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसके निर्माण के लिए 2800 करोड़ रुपये आज जारी किये जा रहे हैं। धान खरीदी पर किसानों से 40 किलो में सात सौ ग्राम से अधिक न लेने और समितियों में भंडारण सुनिश्चित करने की घोषणा की और खाद की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण का भी आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि किसानों की मांग अनुरूप कवर्धा के भोरमदेव शक्कर उत्पादक कंपनी के गन्ना उत्पादक किसानों की बकाया 46 करोड़ रुपयों की राशि को कैबिनेट द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्त विभाग द्वारा इस पर जल्द कार्यवाही पूर्ण कर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। जिस पर सभी किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!