द सीजी न्यूज
भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा बिहार चुनाव में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई थी। 20 दिनों तक बिहार में चुनाव प्रचार के बाद लौटने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक ललित चंद्राकर का रायपुर एयरपोर्ट पर बाजे-गाजे और फूल माला के साथ स्वागत-अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने विधायक ललित चंद्राकर को बिहार चुनाव में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्म दिन की हार्दिक शुभकामाएं दी गई। और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस दौरान विधायक के साथ दुर्ग भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी भी प्रवास पर थे। उनका भी भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही वे बिहार चुनाव में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूरा कर पाए हैं। वे आगे भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा को मजबूत बनाने काम करते रहेंगे।
इस अवसर पर जिला मंत्री गिरेश साहू, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, अंडा – निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा -पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री प्रवीण यदु, चंदू देवांगन डिलेश्वर गब्बर साहू, सोसायटी अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, फत्तेलाल वर्मा, फलेन्द्र राजपूत, ओमप्रकाश यादव, अजीत चौधरी, मनोज चंद्राकर, अजीत चौधरी, तिलक चंद्राकर, करण सेन, घनश्याम, हरीश यादव, बसंत चौहान, रितेश जैन पिंटू चोपड़ा, मुन्ना देशमुख, पार्षद हरीश नायक, लक्ष्मीनारायण साहू, मनोज साहू, केशव महिपाल, कंचन सिंह, रीना सिंह, लता गेंन्द्रे, अनिमा सिंह, विमला कामड़े, मुकेश चंद्राकर मोनू चौधरी पिंटू चोपड़ा रितेश जैन सहित बड़ी संख्या में दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
