Breaking News

ड्यूटी से गैर हाजिर 13 शिक्षकों को नोटिस

  • मुंगेली डीईओ ने किया चकरभठा स्कूल का औचक निरीक्षण

द सीजी न्यूज

रायपुर। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में शैक्षणिक अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य सहित कुल 13 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। डीईओ ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

डाहिरे ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों में प्रभारी प्राचार्य सौखी लाल पंकज, व्याख्याता फनेन्द्र कुमार रॉय, रवि कुमार देवांगन, प्रमिला देवांगन, आशीष ठाकुर, अमरचंद बर्मन, संजय साहू, ममता जांगड़े, नंदलाल पटेल, राजेन्द्र ध्रुव, पुरुषोत्तम घृतलहरे, अनिल सोनवानी और पीयूष चंदेल शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और छात्रहित से संबंधित गतिविधियों की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!