Breaking News

एसआईआर : करीब 72 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित

द सीजी न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अब तक करीब 1 करोड़ 51 लाख 69 हजार 885 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या के 72 प्रतिशत  से अधिक है। विगत 4 नवम्बर से एसआईआर की शुरूआत के बाद से बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। प्रदेश में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 है।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!