Breaking News

चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ाया 212 क्विंटल अवैध धान

द सीजी न्यूज

रायपुर। कबीरधाम जिले में अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत चिल्फी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान वाहन क्रमांक यूपी-90-टी-7437 में 212 क्विंटल अवैध धान भरा पाया गया। वाहन चालक ने बताया कि धान बाघरमऊ मंडी, जिला बहराईच उत्तरप्रदेश से लोड कर राजनांदगांव छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा था। दस्तावेजों की जांच में अनियमितता पाए जाने पर वाहन सहित धान को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 23 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां राजस्व, कृषि, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सतत निगरानी रख रही है।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!