Breaking News

विधायक ललित चंद्राकर ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

द सीजी न्यूज

दुर्ग। रुआबांधा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जीवन दान सेवा संस्था संयुक्ता सतत निरंतर सेवा संस्था, मोशन फाउंडेशन, स्वच्छता अभियान टीम भिलाई नगर के संयुक्त तत्वधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को हेलमेट व प्रमाण पत्र वितरण करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और इससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। विधायक ललित चंद्राकर ने 11 सालों से निरंतर सेवा कार्य कर रहे संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उनकी इस सेवा भावना को सलाम है। उन्होंने शंकराचार्य हॉस्पिटल से आये स्वास्थ्य कर्मियों को भी इस सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मरोदा पुरैना भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, दशरथ साहू, राकेश त्रिपाठी, योगेश्वर मानिकपुरी, गुड्डू झा, राजकुमार जैन, हीरालाल सिन्हा, शरद जैन, प्रेम चंद साहू, राजू यादव, नाड़ी वैध डॉ गणेश पाण्डेय, डॉ आशीष देवांगन, नीतू कुशवाहा, अन्नपूर्णा मानिकपुरी, बबीता मानिकपुरी, कुमार दास, ऋषि सोनवानी, सपना, संतोष साव, प्रमोद जैन समेत संस्था के सदस्यगण, व जांच कराने आए क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also

वोट चोरी, चंदा चोरी पर बोले भूपेश – भाजपा ने खो दिया आम जनता का विश्वास

भिलाई निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, वार्ड समिति बनाने पर वरिष्ठ नेताओं का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!