द सीजी न्यूज
भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव ने जमीन की नई गाइडलाइन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जमीन कारोबारियों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की निंदा की है। उन्होंने जमीन की बेतहाशा कीमतें बढ़ाने को सरकार का तानाशाही निर्णय बताया है। देवेंद्र ने कहा कि सरकार के तानाशाही निर्णय के खिलाफ एकदिवसीय भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। 4 दिसंबर को दुर्ग में महात्मा गांधी प्रतिमा चौक पर सुबह 9 बजे से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भाजपा सरकार से जमीन की नई गाइड लाइन को वापस लेने की मांग की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन की वजह से जमीन की कीमतें कई गुना बढ़ गई है। जिसके खिलाफ प्रदेश भर के रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी सरकार से गाइडलाइंस में बदलाव की मांग कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज दुर्ग में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। विधायक देवेन्द्र ने कहा कि सरकार के आदेश पर जनता और व्यापारियों पर लाठी चार्ज सरकार के तानाशाही रवैए को दर्शाता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
