Breaking News

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलो इंडिया लघु केन्द्र मर्रा, पाटन की बालिका का चयन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। 25 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब-जूनियर (बालक/बालिका वर्ग) कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र पेण्ड्रा में 25 से 27 अक्टूबर तक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में खेलो इंडिया लघु केन्द्र मर्रा, पाटन की प्रतिभाशाली बालिका कु. लक्ष्मी नेताम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुर्ग जिला का प्रतिनिधित्व किया। खेल एवं युवा कल्याण से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के अंतर्गत ब्लॉक दुर्ग, पाटन व धमधा के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से लक्ष्मी नेताम ने अपने उम्दा खेल कौशल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। जिला प्रशासन एवं विभाग के अधिकारियों ने लक्ष्मी नेताम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!