Breaking News

मैत्री बाग में नए साल से मिलेगी नए फूड कोर्ट की सुविधा

द सीजी न्यूज

भिलाई। मैत्री बाग में 1 जनवरी से प्रगति मीनार के सामने एक प्रमुख स्थान पर नए फूड कोर्ट की सुविधा का शुभारंभ किया जाएगा। आगंतुकों को विविधता और सुविधा दोनों प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित इस फूड कोर्ट में चाउमीन, पनीर चिली, पास्ता, सैंडविच सहित कई लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। भीड़ प्रबंधन को सुचारु रखने और त्वरित सेवा सुनिश्चित करने के लिए यहां छह अलग-अलग फूड काउंटर स्थापित किए गए हैं।
मैत्री बाग के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप और जू प्रवेश के सामने भी नए फूड एवं सर्विस काउंटर लगाए गए हैं। इससे पूरे परिसर में आगंतुकों की पहुंच और सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्वच्छ, सुव्यवस्थित और हाइजीनिक फूड आउटलेट्स विकसित करना है, ताकि पर्यटकों के लिए यह स्थल और अधिक आनंददायक बन सके।
मैत्री बाग, समीपवर्ती जवाहर उद्यान के साथ मिलकर कुल 187 एकड़ के विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें से 147 एकड़ क्षेत्र केवल मैत्री बाग के अंतर्गत है। यहाँ पूर्व से ही नौकायन सुविधा, मिनी ट्रेन, विस्तृत हरित लॉन जैसी अनेक आकर्षक सुविधाएं है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह उद्यान विविध प्रकार की वनस्पतियों और जीव-जंतुओं का भी आवास है। यहां शाकाहारी व मांसाहारी वन्य पशुओं की कई प्रजातियां मौजूद हैं।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!