- गांव के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी
द सीजी न्यूज
दुर्ग। विधायक ललित चंद्राकर ने दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंजगीरी में 11 लाख रुपए की लागत से निर्मित डोमशेड का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। करीब 15 लाख रुपए की लागत से सतनाम पारा में मांगलिक भवन निर्माण कार्य, नकटा तालाब से मुक्ति धाम तक सीसी रोड निर्माण कार्य अनुमानित लागत 5 लाख, मोहन साहू के खेत से मनरेगा भवन तक नाली निर्माण अनुमानित लागत राशि 20 लाख, रामशरण के खेत के पास 11 लाख की लागत से पुलिया निर्माण, श्रवणधर से लाभू घर तक 5.50 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हमारी सरकार लगातार लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही है। अन्तिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिये निरन्तर कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। गांव के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिपं सदस्य श्रद्धा साहू, जनपद सदस्य व सभापति लोमस चंद्राकर सरपंच गीता ठाकुर, मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, डिलेश्वर साहू, पुराण देशमुख, बूथ अध्यक्ष दिनेश देशमुख, मुरली ठाकुर, सूरज हिरवानी, पंचगण चंद्रकांता देशमुख ख़ेमीन विश्वकर्मा, ऊषा बंजार,े पुष्पा यादव, दानेश्वरी साहू, नूतन धीवर, कांति देशमुख, तुलसी ठाकुर, कमलेश्वरी देशमुख, टिकेश्वरी देशमुख, परस राम ठाकुर, दुर्गेश ओझा, अरुण मार्कण्डे, नरेन्द्र देशमुख, किशोर देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
