द सीजी न्यूज
दुर्ग। शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाली एक युवती की जान पुलिस ने बचा ली है। युवती शिवनाथ नदी में सुसाइड करने के लिए कूद गई थी। मौके पर तैनात डायल-112 के आरक्षक ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तत्काल नदी से बाहर निकाला। युवती की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम के समय डायल 112 से सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला काफी देर से नदी के किनारे बैठी है। शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जा सकता है। सूचना मिलते ही दुर्ग थाना क्षेत्र में डायल 112 के चीता-2 वाहन को भेजा गया। डायल 112 की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पर जाकर स्थिति को गंभीरता से लिया। युवती काफी देर तक नदी के पास बैठी रही। जैसे ही स्थानीय लोगों ने उससे बात करने की कोशिश की तो युवती भागने लगी। इसके बाद युवती ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के दौरान ही डॉयल-112 के आरक्षक जावेद अहमद खान ने युवती को लोगों की मदद से तत्काल बाहर निकाला।
पुलिस ने जब महिला से कारण पूछा तो युवती खामोश रही। महिला किसी से भी बात नहीं कर रही थी। पुलिस जब महिला को थाने लेकर आई तब भी वो कुछ भी नहीं बोल रही थी। काफी देर के बाद पुलिस ने महिला के घर की जानकारी जुटाई और उसे उसके घर जाकर छोड़कर आई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
