द सीजी न्यूज
दुर्ग। ग्राम डुण्डेरा में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र 100 हितग्राहियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा प्रदान किया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना किसी वरदान से कम नहीं रही। इन गैस कनेक्शनों से ग्रामीण क्षेत्रों में रसोईघर धुआं मुक्त बने हैं और महिलाओं को लकड़ी या गोबर के ईंधन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिली है। सरकार निरंतर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही हैं और मोदी की गारंंटी के तहत विष्णुदेव साय सरकार हर माह एक हज़ार रुपए देने का काम कर रही है ।
पात्र हितग्राहियों केसरी साहू, किरण साहू, तम्मी बंजारे, लक्ष्मी दुबे, रामेश्वरी कामड़े, भद्रा यादव, तारकेश्वरी चन्द्राकर, बिमला साहू, मेनका साहू, सुखमनी यादव ने गैस कनेक्शन की सुविधा मिलने पर खुशी जताई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, पूर्व सभापति लुमेश्वर चंद्राकर, वार्ड पार्षद खिलेंद्र विक्की चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद हरीश नायक, छाया पार्षद दुर्गेश साहू, सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत सोनवानी, परंपरामेश्वर नारायण निर्मल, नरेन्द्र निर्मलकर, नंदकुमार साहू, बीआर मौर्य, केशव महिपाल, लक्ष्मी साहू, उदयराज साहू, प्रेमनारायण वर्मा, मंजू देवांगन, रंजना मानिकपुरी, बी लक्ष्मण राव, सरिता मसीह, एस आनंद, रमा अग्निहोत्री, अन्नपूर्णा रेड्डी, किरण देशमुख, पीके वर्मा, मनोज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व नगरवासी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
