Breaking News

महाविद्यालय प्राचार्य से बदतमीजी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

द सीजी न्यूज

भिलाई। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य कक्ष में घुसकर तोड़-फोड़ कर उत्पात मचाने वाला 1 और फरार आरोपी को भिलाईनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में 3 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि कल्याण महाविद्यालय के प्राचार्य ने थाना भिलाई नगर में शिकायत कराते हुए कहा था कि 9 दिसंबर को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 भिलाई नगर के प्राचार्य कक्ष में परीक्षा फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था। तभी महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कनौजिया, दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा व अन्य छात्रों मे महाविद्यालय के अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए प्राचार्य के टेबल में रखे शासकीय दस्तावेज को उठाकर फेंक दिए थे, और दस्तावेज फाड़कर स्याही डालकर खराब कर दिया। इससे शासकीय दस्तावेज की क्षति हुई थी।
इस प्रकरण में आकाश कन्नौजिया सहित 3 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकर्ता नितेश गुप्ता ‘उर्फ  निक्कू निवासी कोहका सुपेला है। गुप्ता पूर्व में महाविद्यालय में मानसेवी शिक्षक के रूप में कार्य कर चुका है। उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!