Breaking News

शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है : विधायक ललित चंद्राकर 

  • शासकीय उ मा विद्यालय, रुआबांधा में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रुआबांधा, भिलाई में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मेधावी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार, कृषि या कोई अन्य क्षेत्र, प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।आप लोग खूब मेहनत करो। लगन और मेहनत से पढ़ाई करो और अपने मां-बाप का नाम और क्षेत्र का नाम रौशन करो।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू , शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश, विधायक प्रतिनिधि  गोविंद राम साहू, महामंत्री दशरथ साहू, राकेश त्रिपाठी,  जग्गू यादव,  प्रमोद जैन, राजकुमार जैन, करुणा यादव, विनोद खैरवार, विष्णुदत्त शर्मा, प्यारे यादव, जयकुमार कौशल, प्रेमचंद साहू, माली, डॉ. एसके शर्मा, विकास कुलश्रेष्ठ, प्राचार्य दीप्ति गुप्ता, व्याख्याता कल्पना डाके,  संस्कृति शुक्ला, रोहित साहू, दिनेश, किरणपाल पाण्डेय, भारती साहू, शशि, विजयलक्ष्मी सेन, सुशील कुमार मिश्रा और पी. विक्रम सिंह सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ व अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!