Breaking News

प्राचार्य से बदतमीजी करने वाले मुख्य आरोपी को नहीं मिली जमानत

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य कक्ष में घुसकर शासकीय संपत्ति की तोड़-फोड़ कर उत्पात मचाने वाले मुख्य आरोपी नितेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में उसे जमानत नहीं मिल पाई है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कल्याण महाविद्यालय के प्राचार्य ने थाना भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 दिसंबर को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 भिलाई नगर में प्राचार्य कक्ष में परीक्षा फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था। उसी समय महाविद्यालय के पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय के अंदर अनधिकृत रूप से प्रवेश कर अश्लील गाली-गलौज करते हुए प्राचार्य के टेबल पर रखे शासकीय दस्तावेज को उठाकर फेंक दिए।

दस्तावेज फाड़कर स्याही डालकर खराब कर दिया। इससे शासकीय दस्तावेज की क्षति हुई। वहीं शासकीय संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचाया गया था। इस प्रकरण में आकाश कनोजिया सहित 3 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। भिलाईनगर थाना प्रभारी वर्मा ने बताया कि मामले में गिरफ्तार नितेश गुप्ता उर्फ  निक्कू निवासी कोहका सुपेला को गिरफ्तार किया गया था। उसे जमानत नहीं मिली है।

Check Also

बेमेतरा में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह : सांसद विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण

THE CG NEWS बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!