- सेवा क्षेत्र में योगदान के कारण मनीष पारख का चयन
द सीजी न्यूज
राजधानी दिल्ली में भारत प्रतिभा सम्मान से मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख को सम्मानित किया गया। यह सम्मान सेवा कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए लगातार किए गए सेवाभाव के प्रयासों के लिए दिया गया। मेजर जनरल (डा.) यशपाल सिंग मौर (सेना मेडल अवार्डी) और डॉ उमा तुली ( पद्मश्री ) द्वारा यह सम्मान दिया गया।
बीते वर्ष दिसम्बर में दिल्ली में शिवराज चौहान (पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश) द्वारा सामाजिक उत्थान और व्यापारिक दूरदृष्टता के साथ कार्य करने के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु प्राइड ऑफ इंडिया 2025 -26 के सम्मान से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान “मेघ गंगा ग्रुप” परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक है।
मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर का प्रख्यात व्यवसायिक समूह है, जिसकी नींव मनीष पारख ने रखी है। अविश एडुकॉम, लाइफ केयर डायग्नोसिस – NABL, NABH की मान्यता, महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो डिज़ाइन एनीथिंग, TISD – द इंटरनेशनल स्कुल ऑफ़ डिज़ाइन, FADE और KAC- गेटवे ऑफ ग्लोबल एजुकेशन जैसे संस्थान आते है, मेघ गंगा ग्रुप के ये सभी स्तंभ सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
मनीष पारख ने इस सम्मान को अपनी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक बताते हुए इस उपलब्धि को “मेघ गंगा ग्रुप” परिवार को समर्पित किया।
मनीष पारख ने कहा “उन सभी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस यात्रा में हमारे प्रति विश्वास जताया और साथ दिया। यह मील का पत्थर हमें एक उज्जवल और प्रभावशाली भविष्य के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता हैं।”
पिछले 2 वर्ष में मनीष पारख के निर्देशन में मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत दुर्ग शहर के गांधी चौक , शहीद चौक दुर्ग, राजेंद्र प्रसाद चौक, Y शेप ब्रिज स्थित चौक का पुनर्निर्माण किया गया है। स्वच्छता के मापदण्डों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित किये गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु धन्वंतरि अवार्ड से सम्मानित किया गया। मेघ गंगा ग्रुप में TISD , FADE, VANNAKHAM & चॉकलेट स्टोरी, KAC- गेटवे ऑफ़ ग्लोबल एजुकेशन जैसे नए उपक्रम जुड़े। लाइफकेयर डायग्नोसिस में नवीन टेक्नोलॉजी और महत्वपूर्ण मशीनों का इंस्टालेशन किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
