Breaking News

कांग्रेस ने बाजे-गाजे के साथ निकाली चूहों की बारात : राकेश बोले – भाजपा सरकार ने हजम किया करोड़ों का धान, इल्जाम चूहों पर लगा रहे

 

द सीजी न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सरकारी गोदामों में रखे करोड़ों रुपये के धान को चूहे द्वारा खा लेने के भाजपा सरकार के दावे की हवा निकालते हुए कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने दुर्ग में आज बाजे-गाजे के साथ चूहों की बारात निकाली। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकाली गई बारात में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा।
राजीव भवन दुर्ग से कलेक्टर कार्यालय तक ढोल-नगाड़ों, नारों और प्रतीकात्मक झांकियों के साथ निकाली गई बारात के दौरान कांग्रेसी बाराती बनकर डांस करते रहे। चूहा झांकी में मुसवा यानी चूहे के भेष में सजे कार्यकर्ता रथ पर सवार थे। झांकी में चूहे अपने हाथों में धान लेकर चल रहे थे। चूहों के भेष में सजे युवकों पर छत्तीसगढ़ सरकार के 14 मंत्रियों के नाम लिखे थे। संदेश दिया गया कि धान चूहों ने नहीं खाया, बल्कि भाजपा सरकार के 14 मंत्री ही धान घोटाले के असली जिम्मेदार हैं।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को चार चूहे भी सौंपे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर सरकार मानती है कि धान चूहों ने खाया है, तो सरकार को चूहों से जवाब लेना चाहिये। प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
इस मौके पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने करोड़ों के धान धोटाले को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। वोरा ने कहा कि भाजपा सरकार नित नए घोटाले कर रही है। इससे पहले जंबूरी घोटाला राष्ट्रीय स्तर पर छाया रहा। अब भाजपा सरकार कह रही है कि चूहे करोड़ों का धान खा गए। कवर्धा, महासमुंद, बेमेतरा सहित कई जिलों में धान गायब होने पर चूहों का नाम लिया जा रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा का यह कारनामा पूरे देश में चर्चित हो चुका है। इस मामले की जांच होनी चाहिये।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि ‘करोड़ों का धान चूहे खा गएÓ का दावा करने वाली भाजपा सरकार अपनी नाकामी और भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश कर रही है। धान मुसवा ने नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और उसके मंत्रीगणों ने खा लिया है। ठाकुर ने धान खरीदी की समय-सीमा न बढ़ाने और टोकन व्यवस्था को जानबूझकर सीमित रखने पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि करीब 20 प्रतिशत धान की खरीदी नहीं हो पाएगी। यह भाजपा सरकार की पूर्व नियोजित साजिश है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू ने कहा कि धान घोटाला केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि किसानों के आत्मसम्मान पर हमला है। चूहों के नाम पर धान गायब करना भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का सबूत है। प्रदर्शन के बाद दुर्ग कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें करोड़ों के धान घोटाले की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। दोषी अधिकारियों व मंत्रियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ ही किसानों का शत-प्रतिशत धान खरीदने, टोकन लिमिट तत्काल बढ़ाने और धान खरीदी की समय-सीमा में विस्तार की प्रमुख मांगें रखी गईं।
प्रदर्शन के दौरान दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, जितेंद्र साहू, महापौर निर्मल कोसरे, पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, आरएन वर्मा, पूर्व निगम सभापति राजेश यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, देवेंद्र देशमुख, मोहन साहू, मनहरण यादव, श्रीकांत वर्मा, उमेश साहू, संतोष बाफना, कमलेश साहू, शिवकुमार वर्मा, देवेंद्र चंद्रवंशी, महेंद्र वर्मा, रिवेंद्र यादव, राकेश हिरवानी, राजीव गुप्ता, विक्रांत अग्रवाल, पुष्पा यादव, योगिता चंद्राकर, शमशीर कुरैशी, बैकुंठ महानंद, राजेंश्वर सोनकर, हरीश ठाकुर, धर्मेंद्र साहू, घनश्याम साहू, महेंद्र साहू, पुनीत साहू, अमित ठाकुर, प्रताप चंद्राकर, विकास वर्मा, तोरण साहू, राजा घिघोड़े, भेष सोनकर, मनीष साहू, दिनेश वर्मा, मनीष यादव, संदीप निर्मलकर, प्रमोद राजपूत, विजय वर्मा, लेखराम साहू, संतोष बाफना, कैलाश नाहटा, उमेश साहू, ओनी महिलांग, हीरा वर्मा, लक्ष्मी साहू, डिकेंद्र हिरवानी, प्रहलाद वर्मा, निरंजन राजपूत, महेंद्र वर्मा, मोहन साहू, कमलेश साहू, सुनीता चन्नेवार, सरोजनी चंद्राकर, रामप्यारी वर्मा, करीम खान, तौहीद ख़ान, राम सूर्यवंशी, अरुण वर्मा, सतीश धुरंधर, इंद्रजीत यादव, तरणदीप, आशीष वर्मा, डॉ. अशोक देशलहरा, जीत सिंह, पप्पू वर्मा, अभिषेक वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, विनोद सिंह, राजू यादव, परदेशी साहू, विजय यादव, मनीष बंजारे, शिवा साहू, नेहा पटेल, सूर्यकांत, मुरली कृष्णा, जगदीश वर्मा, उमेश बंजारे, धरम बर्रे, अभिषेक जांगड़े, अशोक आडिल, सागर मनीराम, मंजू यादव, जमुना, विनय साहू, लक्ष्मी साहू, शशि सिंह, अनिल देशमुख, जहीर अब्बास, झमीत गायकवाड, राकेश हिरवानी, मुकुंद पारकर, तुलसी साहू, मुकुंद पारकर सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

Check Also

15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने फर्जी मृत्यु दावा कर निकाल लिये पेंशन के 1 करोड़ 19 लाख

द सीजी न्यूज पाटन। जिले के 15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने खुद को मृत बताकर डेथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *