Breaking News

शाकंभरी महोत्सव पर दुर्ग पटेल समाज को मिली नई सौगात : बघेल, वोरा ने किया भवन का लोकार्पण

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गया नगर स्थित पटेल धर्मशाला में माँ शाकंभरी देवी के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने की। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में सभी समाजों के लिए सामुदायिक भवनों की स्वीकृति प्रदान कर उनका निर्माण कराया गया, ताकि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ आधार मिल सके और विभिन्न समुदायों को संगठित रूप से कार्य करने के लिए उपयुक्त मंच उपलब्ध हो।

अध्यक्षीय उद्बोधन में अरुण वोरा ने कहा कि इस भवन के निर्माण की आधारशिला रखने में अविभाजित मध्य प्रदेश के तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा और पूर्व मंत्री जालमसिंह पटेल का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने आवश्यक राशि स्वीकृत कर आधारशिला रखी और भवन का निर्माण कराया। भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए स्वीकृति प्रदान की, जिसका लोकार्पण आज हम सबकी सामूहिक उपस्थिति में किया जा रहा है। वोरा ने आयोजन के लिये दुर्ग कोसरिया मरार (पटेल) समाज को बधाई देते हुए कहा कि यह भवन समाज की एकता, सहयोग और प्रगति का प्रतीक बनकर भविष्य में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र सिद्ध होगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!