Breaking News

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

  • अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत

द सीजी न्यूज

भिलाई। अंजुमन हुसैनिया कमेटी सड़क- 20 जोन-1, खुर्सीपार, भिलाई में मुहर्रम के अवसर पर मौलाना सैयद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जिलानी की सरपरस्ती में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रोज रात में ईशा की नमाज के बाद तकरीर हो रही है। गत दिवस औरतों के लिए तकरीर, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

तकरीर के आयोजन में दोपहर में सिमगा से आईं आलिमा शाहना नूरी की तकरीर हुई। आलिमा नूरी ने कर्बला के वाकयात बताए। रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू उपस्थित थे।

इंद्रजीत सिंह ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम का संदेश हमें त्याग, बलिदान, मानवता और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देता है। अंजुमन हुसैनिया की मानव सेवा से जुड़ी पहल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि समाज की एकता, सद्भाव और जनसेवा के ऐसे प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहें।

रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने वाले रक्तदाताओं को आयोजन समिति की ओर से इन्द्रजीत सिंह छोटू ने हेलमेट व प्रमाणपत्र दिए। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर गनी खान, शाहिद अहमद रज्जन, जहीर खान, इमरान खान, सैयद जमशेद अली, अंजुम अली, नसीम खान, शाहीन खान, शाहीर बानो, फरीदा बानो, रूबी अंजुम, सीमा बानो, फातिमा खातून, अमीना खातून, स्वालेहा खातून, राशिदा, शबनम शेख, सोगरानिसा और नजमा बेगम शामिल रहे।

आयोजन में कमेटी के सदर हुसैन अली अशरफी, कमालुद्दीन अशरफी, मुश्ताक अली, मोहम्मद कुद्दूस, बशीर अली, मोहम्मद शकील, शेरे बशीर, अकरम, अरशद अय्यूब, आरिफ अय्यूब, अरशद अली, अशफाक अली, मोहम्मद सगीर, अहमद रज़ा, मोहम्मद तुफैल, राशिद, तौहीद अली, साहिल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद साजिद, मुमताज अली, राज मोहम्मद, रमजान अली, रिंकू और जावेद शेख सहित तमाम लोगों की भागीदारी रही।

आयोजन में स्कूली परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर इनमें आमना बानो, आशना बानो, अंजुम निशा, रेशमा परवीन, आफरीन बानो, शिफा परवीन, मेहविश, नाजिया बानो, सना परवीन, सोफिया परवीन, दिलखुश बानो, शिफा बानो, मिस्बाह बानो, शाजिया बानो, इशरत बानो, मेहरून खातून और स्वालेहा नाज का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला कमेटियों का इस्तकबाल किया गया। रहमान दरूद कमेटी कोहका, हजरत आयशा सिद्दीका कमेटी खुर्सीपार, अल मदद सोशल वेलफेयर कमेटी सेक्टर 10 और हजरत बीबी फातिमा जोहरा मुस्लिम कमेटी सेक्टर-6 भिलाई को सम्मानित किया गया।

Check Also

शहर का समग्र विकास करने में महापौर अक्षम : करोड़ों की जमीन बेच दी : सफाई, रोड निर्माण, स्वच्छता अभियान सहित हर काम में हुआ भ्रष्टाचार : भोजराज सिन्हा

द सीजी न्यूज भिलाई। नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने महापौर नीरज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!