- स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर हुए शामिल
THE CG NEWS
दुर्ग/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शासकीय झाडूराम देवांगन विद्यालय (हिन्दी भवन के सामने) मैदान से प्रारंभ होकर इंदिरा मार्केट रोड होते हुए शहीद चौक में समाप्त हुई।
उत्साह के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक व छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, अधिकारी/कर्मचारी व शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
यात्रा जेआरडी स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर इंदिरा मार्केट रोड होते हुए शहीद चौक दुर्ग पहुंची। यहां पर राष्ट्र गीत, राष्ट्रगान और राज्य गीत गायन के साथ संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज लहराए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। देश-भक्ति भावना से ओत-प्रोत देश-भक्ति के नारे लगाए गए।
केन्द्रीय संसदीय मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देश पर वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जवाहर लाल नेहरू सेजेस विद्यालय खुर्सीपार की बैंड टोली के छात्रों ने राष्ट्रगीत की धुन पर वाद्य यंत्र बजाते हुए रैली में मार्चपॉस्ट किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

