- पिछले एक साल से विधायक देवेंद्र यादव का भिलाई बचाओ आंदोलन साबित हुुआ फुस्सी पटाखा
- भिलाई को बचानेे की मुहिम में कका की एंट्री से भिलाइयंस को उम्मीद बंधी
- नगरनार स्टील प्लांट को बिकने के प्रस्ताव को रोकने में कामयाब रहे भूपेश
THE CG NEWS
भिलाई। टाउनशिप और भिलाई स्टील प्लांट का मुआयना करने अडानी के आने की खबर फैलते ही स्टीलसिटी में हलचल तेज हो गई है। भिलाईयंस में बस एक ही चर्चा है – क्या बीएसपी बिक जाएगा। या बिकने से बच पाएगा? इस बीच पूर्व मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ताजा बयान से भिलाई में नई हलचल तेज हो गई है।
भूपेश ने कहा –
“पता चला है कि अडानी भिलाई इस्पात संयंत्र यानी हमारे बीएसपी को देखने आने वाले हैं।अडानी के बीएसपी आने का क्या मतलब है समझ रहे हैं ना? इसका मतलब ये है कि देश बेचने का अभियान चला रहे नरेंद्र मोदी जी की नज़र अब हमारे बीएसपी पर है। और उनके प्रिय खरीददार मुआयना करने आ रहे हैं। मोदी जी समझ लें कि बीएसपी छत्तीसगढ़ की आत्मा है। और हम छत्तीसगढ़वासी इसे किसी सूरत में बिकने नहीं देंगे। किसी भी सूरत में नहीं। यह बात छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता भी समझ लें कि बीएसपी बिकाऊ नहीं है।”
पूूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरजते ही भिलाइयंस के बीच चल रही बहस और चर्चाओं पर विराम लग गया है। टाउनशिपवासियों को नई उम्मीद बंधी है कि अब बीएसपी नहीं बिकेगा। आप यकीन मानिये, भिलाई के चौक-चौराहों पर, नुक्कड़ पर चर्चा यही है। टाउनशिपवासियों को अब सिर्फ कका पर ही भरोसा है।
दरअसल, भिलाइयंस को पिछले एक साल से ज्यादा समय से भिलाई बचाओ आंदोलन के नाम पर सिर्फ कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। सांसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय की संयुक्त मुहिम से व्यापारियों को सीमित राहत मिल पाई है। दोनों नेताओं को अपनी सीमाएं भी मालूम है। अगर मोदी सरकार ने बीएसपी को बेचने का फैैसला कर लिया तो विजय बघेल और पीपी पांडेय इस मामले में कुछ नहीं कर पाएंगे। शांत बैठ जाएंगे। पार्टी का निर्णय शिरोधार्य कर लेंगे।
लेकिन, भूपेश के तेवर और अंदाज एकदम जुदा है। यही वजह है कि टाउनशिप वासियों समेत बीएसपी कर्मियों को केवल भूपेश पर ही भरोसा है। भूपेश ताकतवर नेता हैं। जुझारू जननेता हैं। पूरी ताकत से आंदोलन करते हैं। अहम बात ये है कि भूपेश बघेल आंदोलन के नाम पर झूूठे आश्वासन नहीं देते। कोरी दिखावेबाजी नहीं करते।
आंदोलन के नाम पर अब तक दिखावा करते रहे देवेंद्र
बीते एक साल से ज्यादा समय से विधायक देवेंद्र यादव ने जिस तरीके से आंदोलन किया है, उससे टाउनशिपवासियों का भरोसा देवेंद्र पर नहीं रहा। लोग मानने लगे हैं कि भिलाई बचाओ आंदोलन के नाम पर केवल दिखावेबाजी की जा रही है। देवेंद्र यादव सिर्फ टाइम पास कर रहे हैं। देवेंद्र यादव का आंदोलन अब तक फुस्सी पटाखा ही साबित हुआ है।
लेकिन, भूपेश के ताजा बयान से अब माना जा रहा है कि भिलाई को बिकने से बचाने के आंदोलन में कका की एंट्री हो चुकी है। जाहिर है, कका नए सिरे से आंदोलन खड़ा करेंगे। नए सेनापति भी तैनात करेंगे। ताकि, भिलाई का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
