THE CG NEWS
दुर्ग। जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति के अध्यक्ष रऊफ कुरैशी ने आज केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव से भेंट कर गुलदस्ता, प्रतीक चिन्ह व शाल से सम्मानित किया। संस्था की ओर से प्रकाशित वार्षिक विवरणी की एक प्रति भी भेंट की गई। इस दौरान ऋण समिति के प्रभारी बहादुर अली थारानी प्रबंधक सुरेश कुमार सोनी भी मौजूद रहे।
कुरैशी ने केबिनेट मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि समिति के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों को नियमानुसार ऋण प्रदान कर स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग दिया जा रहा है ताकि, आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें। हर वर्ष अंशधारकों को 5 प्रतिशत लाभांश भी दिया जा रहा है। उन्होंने संस्था को “अ वर्ग में निरंतर आडिट प्राप्त होने की जानकारी दी। केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति को हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
