- शीर्ष नेतृत्व का बयान घबराहट का नतीजाः केसी वेणुगोपाल
- ऐतिहासिक रैली के लिए कांग्रेस ने पूरे देश में तैयारी शुरू की
THE CG NEWS
कांग्रेस ने चुनाव आयोग के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को अब तक की सबसे बड़ी रैली करने का ऐलान किया है। चुनाव आयोग के मुद्दे पर दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ओर से अब तक की सबसे बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार विपक्ष के आंदोलनों से घबराई हुई है।
कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल रैली आयोजित करने की व्यापक तैयारियों में जुट गई है। पार्टी का दावा है कि यह अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होगी, जिसमें करीब 5 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
रैली के दौरान ‘मॉक पार्लियामेंट’ लगाकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ महाभियोग लाने जैसे गंभीर विषय पर चर्चा की जाएगी। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संसद भवन और चुनाव आयोग के दफ्तर की तरफ मार्च करने की भी योजना है। इस शक्ति प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के साथ-साथ हालिया चुनावी राज्यों से सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं को दिल्ली लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कांग्रेस नेतृत्व का प्रयास है कि रैली के दिन पूरी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता नजर आएं.
शाह का आत्मविश्वास बेबुनियाद
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के दावे को ‘बेबुनियाद आत्मविश्वास’ करार दिया। सरकार पर चुनाव आयोग के दुरुपयोग का आरोप लगाया। वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं के बयान ‘इंडिया’ गठबंधन के नेतृत्व में हो रहे सामूहिक आंदोलन को लेकर उनकी गहरी घबराहट को दर्शाते हैं।
गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी अपनी नकारात्मक राजनीति के कारण 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएगी। वेणुगोपाल ने पलटवार करते हुए कहा कि यह बेबुनियाद भरोसा है। क्या उन्हें लगता है कि ज्ञानेश कुमार या भविष्य का कोई मुख्य चुनाव आयुक्त उन्हें यह सब हासिल करने में मदद करेगा? यह एक बेबुनियाद दावा है। ऐसा नहीं होने वाला है। हम ऐसा नहीं होने देंगे, और भारत भी ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
