Breaking News

दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने राहुल, प्रियंका दिल्ली स्थित वोरा निवास पहुंचे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

देश के दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन के बाद सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में 7 साउथ एवेन्यू स्थित वोरा निवास पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किये और पुष्पांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्व. मोतीलाल वोरा के पुत्र अरविंद वोरा, अरूण वोरा सहित परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बंधाया।

बता दें कि वोरा (93 वर्ष) का आज सोमवार को दोपहर में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित निवास में रखा गया है, जहां प्रमुख कांग्रेस नेता अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कल सुबह वोरा का पार्थिव शरीर दुर्ग लाया जाएगा। इसके बाद करीब 3 बजे शिवनाथ मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में देश भर से कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

Check Also

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचे जाने का कांग्रेस का दुष्प्रचार शर्मनाक और आपत्तिजनक : लक्ष्मी वर्मा

भाजपा सांसद की चुनौती : हताश और कुण्ठित कांग्रेसियों में अगर हिम्मत है, तो अडानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!