द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कोरोना के संकट काल में मेकाहारा, रायपुर में लोगों को घर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने वर्चुअल टेली ओ.पी.डी. सेवा शुरू की गई है। आज दूसरे दिन इसका लाभ 12 मरीजों ने उठाया। राज्य के विभिन्न हिस्सों से वीडियो कॉल के जरिये लोगों ने डॉक्टरों को अपनी समस्या बताई और विशेषज्ञों से सीधे सलाह ली। पहले दिन मेडिसिन विभाग से डॉ. डी.पी. लकड़ा, आर्थोपेडिक विभाग से डॉ. विनीत जैन, रेस्पिरेटरी (श्वसन) रोग विभाग से डॉ. आर.के. पंडा, मनोरोग विभाग से डॉ. एम.के. साहू और त्वचा रोग विभाग से डॉ. विनोद कोसले ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समाधान किया।
वर्चुअल ओ.पी.डी. में स्मार्टफोन व इंटरनेट के माध्यम से प्रतिदिन अवकाश दिवस को छोड़कर सुबह 10ः30 से 11ः30 बजे तक ऑनलाइन जुड़कर अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों से सीधे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श सेवा निःशुल्क ले सकते हैं।
लिंक के माध्यम से वर्चुअल ओ.पी.डी. ज्वाइन की जा सकती है। https://zoom.us/kz/94714208087 pwd=VXdZT2VBQ2xzR0tWdW0rL05lS3NwQT09
Meeting ID 947 1420 8087, Passcode: 123456
यदि किसी व्यक्ति को इस लिंक के माध्यम में जुड़ने में कठिनाई हो रही है तो दूरभाष नम्बर पर कॉल कर 0771- 2890079 जानकारी ली जा सकती है। कॅाल सेंटर में आज बालोद जिले के एक मरीज ने अपने परिजन के बारे में जानकारी दी और बताया कि अभी वे होम आइसोलेशन में हैं और उन्हे अस्पताल में भर्ती करना चाहते हैं। कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर ने उसी समय बालोद के अस्पतालोें के खाली ऑक्सीजन बेड की जानकारी दी और 108 नंबर से एंबुलेंस बुलाकर शिफ्ट करने कहा जिससे मरीज को तत्काल राहत मिली। रायपुर जिले के एक मरीज की पोस्ट कोविड संबंधी समस्या का भी समाधान किया गया। कॉल करने वाले मरीजों को कोरोना संबंधी लक्षण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal