Breaking News

विधायक, महापौर ने मवेशियों को चंदन-तिलक लगाया, गौठान में मवेशियों की पूजा कर शुरू किया रोका-छेका अभियान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग शहर में आज से रोका छेका अभियान शुरू किया गया। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने  गौठान में मवेशियों को तिलक लगाकर आरती उतारी और गौठान में रखे जा रहे मवेशियों की उचित देखभाल और पशुओ के चारे की व्यवस्था करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने गौठान में पर्याप्त मात्रा में चारा आदि की व्यवस्था करने कहा है।
रोकाछेका अभियान के शुभारंभ अवसर पर गोकुल नगर स्थित गोठान में लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, वित्त प्रभारी दीपक साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, सतीश देवांगन, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, संदीप वोरा,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार एवं अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, प्रकाशधर दीवान, हमर गौठान समिति के सदस्यगण, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ राज्य में फसल बोआई के पहले खुले में चराई कर रहें पशुओं को नियंत्रण में रखने के लिए रोका छेका प्रथा प्रचलित है। इससे फसल बुवाई को बढ़ावा देने के साथ ही पशुओं के चरने से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए पशुओं को बांधकर रखा जाता है। पहटिया, चरवाहों की व्यवस्था की जाती है।
रोका-छेका अभियान के तहत गौठान में विधायक अरुण वोरा ऒर महापौर धीरज बाकलीवाल ने पशुओं के रहने और चारे का प्रबंधन व रखरखाव की उचित व्यवस्था के लिए निगम द्वारा गठित प्रबंधन समिति को निर्देश दिये। पहटिया, चरवाहे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गए। बारिश के मौसम में गौठान में पशुओं की सुरक्षा के लिए  व्यापक प्रबंध करने और वर्षा से जलभराव की समस्या दूर करने गौठानों में समुचित व्यवस्था के साथ गौठान परिसर में पशुओं के बैठने के लिए कीचड़ मुक्त स्थान उपलब्ध कराने कहा गया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!