Breaking News

डेयरी संचालक ने नाली में बहाया गोबर : 5000 रु. जुर्माना

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नाली में गोबर बहाने पर दुर्ग शहर के पचरी पारा स्थित भैंस डेयरी संचालक सालिक राम यादव पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने डेयरी संचालक को हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा नाली में गोबर बहाने पर कानूनी कार्रवाही की जाएगी और डेयरी को शहर से बाहर कर दिया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, सफाई दरोगा राजू सिंह के अलावा दुर्गेश ध्रुवे, सुपरवाइजर एमएस धर्मकार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर के सभी डेहरी संचालकों से अपील कर कहा कि नालियों में गोबर न डालें। नाली में गोबर डालने का पता चलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

वोट चोरी, चंदा चोरी पर बोले भूपेश – भाजपा ने खो दिया आम जनता का विश्वास

भिलाई निगम चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, वार्ड समिति बनाने पर वरिष्ठ नेताओं का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!