Breaking News

शहर की खस्ताहाल सड़कों का निर्माण करने वोरा ने मांगे 49 करोड़

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग शहर की 5 प्रमुख सड़कों के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 49 करोड़ रुपए  के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति देने पीडब्लूडी सेक्रेटरी सिद्धार्थ कोमल परदेशी से मुलाकात की। वोरा ने महानदी भवन में पीडब्लूडी सेक्रेटरी से कहा कि पिछले दो वर्षों से शहर में अधिक ट्रैफिक दबाव वाले 5 प्रमुख सड़कों का पुनर्निर्माण करने का प्रस्ताव बजट में शामिल कराया गया। वित्तीय स्वीकृति न मिलने से कार्य शुरू नहीं हो सका है।

वोरा ने कहा कि पटेल चौक से ग्रीन चौक तक 2.025 किमी, मिनीमाता चौक से जेल तिराहा फोरलेन 4.675 किमी, मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा 1.45 किमी, राजेन्द्र पार्क चौक से शहीद चौक 1.2 किमी और गांधी चौक से जेल तिराहा तक 1.975 किमी की सड़कों का चौड़ीकरण व डामरीकरण कार्य शामिल है। इन कार्यों को जल्द से जल्द स्वीकृति देने से रोड निर्माण के कार्य हो सकेंगे।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री और पीडब्लूडी मंत्री का गृह जिला होने के कारण जनमानस को राजधानी की तर्ज पर तेज गति से विकास कार्यों की उम्मीद है। जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से भी इस आशय से आग्रह करते हुए सड़क निर्माण के कार्य कराने प्रस्तावों को मंजूरी देने का आग्रह किया गया है। वोरा ने बोरसी-रुआबंधा मार्ग का भूमिपूजन होने के बावजूद अब तक कार्य शुरू न होने पर नाराजगी भी जताई। पीडब्लूडी सेक्रेटरी सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने इस संबंध में ठोस पहल का आश्वासन दिया है।

Check Also

मुहर्रम पर्व पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के मानव सेवा के प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहे: इंद्रजीत द सीजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!