Breaking News

किसानों की सरकार ने किसान पुत्रों को सौंपी किसानों के कल्याण की जिम्मेदारी : भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार है। राज्य में खेती-किसानी को समृद्ध बनाने और किसानों के कल्याण और खुशहाली की जिम्मेदारी उनकी सरकार ने किसान पुत्रों और वर्षों से कृषि से जुड़े अनुभवी लोगों को सौंपी है। इसका लाभ राज्य के किसान भाइयों को मिलेगा। मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, सदस्य जालम सिंह पटेल, दिलीप पांडे और शंकर बघेल के पदभार ग्रहण समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने बीज निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में कृषि क्षेत्र और किसानों की बेहतरी के लिए बहुत काम करने की जरूरत है। धान की खेती के साथ-साथ अन्य फसलों की खेती, उद्यानिकी और वृक्षारोपण को सरकार बढ़ावा दे रही है। अच्छे क्वालिटी के बीज का उत्पादन राज्य में करने और किसानों को लाभकारी फसलों की खेती के लिए आगे लाने का प्रयास सबको करना होगा। उन्होंने कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए अग्नि चंद्राकर, जालम सिंह पटेल, शंकर बघेल सहित कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के कार्यों की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। राज्य का सर्वांगीण विकास और गांवों में खुशहाली, कृषि पर निर्भर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और कार्यक्रमों के चलते राज्य में बंपर फसल उत्पादन होने लगा है। आने वाले सालों में इसमें और अधिक बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम को नवनियुक्त अध्यक्ष अग्नि चन्द्राकर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे।

Check Also

ग्रामीण क्षेत्र में बने 123 अमृत सरोवरों के तट पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

द सीजी न्यूज दुर्ग/ जिले के 123 अमृत सरोवरों के तट पर 15 अगस्त को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!