Breaking News

सड़क घेरकर बनाई दीवार, नगर निगम की टीम ने तोड़ा : नाली पर हुआ कब्जा भी खाली कराया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाईनगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत अवैध कब्जा करने वालों पर नजर रखते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है। जोन 2 क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने सड़क पर अवैध निर्माण कर आवागमन में रुकावट डालने की शिकायत पर दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की।

तीन दर्शन मंदिर के पास नाली पर कब्जा करने और वृन्दा नगर में सड़क पर दीवार बनाने पर कार्यवाही करने जोन 2 की आयुक्त पूजा पिल्ले के निर्देश पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कब्जा हटाने की कार्यवाही की। जोन 2 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि विशेष दस्ते के अधिकारी और उपायुक्त सुनील अग्रहरि के निर्देश पर अवैध कब्जा हटाया  गया।

वार्ड 19 तीन दर्शन मंदिर के पास गली में नत्थू लाल पाटिल द्वारा सार्वजनिक नाली के उपर शौचालय बना लिया गया था। घर के प्रवेश द्वार के दरवाजे को नाली के उपर बनाया गया था, जिसके कारण नाली का बहाव रुक रहा था। शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग व तोड़फोड़ की टीम ने शौचालय को तोड़ दिया। दरवाजे के चौखट को निकालकर नाली को कब्जा मुक्त कराया गया।

इसी प्रकार वार्ड 17 वृन्दा नगर केम्प 01 में उपेन्द्र सिंह के द्वारा गली में सड़क पर दीवार का निर्माण कर आवागमन को बंद कर दिया गया था। इसकी सूचना मिलने पर टीम पहुंची और दीवार को गिराकर गली को आवागमन के लिए कब्जे से मुक्त कराया। कार्यवाही के दौरान उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, बालकृष्ण नायडू, पुलिस बल और जोन 02 के कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

अफवाहों पर विश्वास न करें : बीएसपी को बेचने की खबरें असत्य और भ्रामक

THE CG NEWS रायुपर/ भिलाई इस्पात संयंत्र ने सोशल मीडिया व कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!