Breaking News

शहर में डेंगू के 8 मरीज मिले : नगर निगम प्रशासन अलर्ट

  • नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में मिले सभी डेंगू मरीजों की रायपुर व नागपुर की ट्रेवलिंग हिस्ट्री  

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर में अब तक डेंगू के कुल 8 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू मरीजों के बढ़ते आंकड़ों से दुर्ग नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने शहर में बढ़ते डेंगू प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए अधिकारी- कर्मचारियों को अलर्ट करते हुए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। शहर के सभी 60 वार्डाें में डेंगू से बचाव के लिये दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 शांति नगर, वार्ड क्रमांक 46 पद्मनाभपुर, वार्ड क्रमांक 43 कसारीडीह, वार्ड क्रमांक 31 आपापुरा, वार्ड क्रमांक 21 आशा नगर से कुल 8 डेंगू मरीज मिले हैं। इनमें से 6 मरीजों की रायपुर से और 2 मरीजों की नागपुर की टेवलिंग हिस्ट्री का पता चला है।

शहर के सभी वार्डों में डेंगू से बचाव के लिए घर-घर जाकर कूलर का पानी को खाली कराया जा रहा है। दवा का छिडकाव भी किया जा रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों और नालियों में दवा का छिड़काव करने के साथ ही टेमिफॉस की दवा बांटी जा रही है। मच्छर उन्मूलन के लिये फॉगिंग की जा रही है। बरसात के मौसम को देखते हुए लोगों को आसपास के इलाकों में जमा पानी को खाली करने की हिदायत दी जा रही है।

निगम अफसरों ने बताया कि डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। ये मादा मच्छर साफ और स्थिर पानी में तेजी से पनपते हैं। टायर में भरे पानी, कूलर या डिब्बों में भरे पानी में ये मच्छर पनपते हैं। दुर्ग निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य कर्मीयों को सभी वार्डों में सतत् निगरानी करने और फागिंग के साथ ही स्प्रे करने के निर्देश दिये हैं।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!