Breaking News

पॉवर कंपनी में अब लाइन परिचारकों के 3000 पदों पर होगी भर्ती

  • छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कर सकेंगे आवेदन
  • न्यूनतम योग्यता होगी 10वीं पास
  • आवेदन 20 सितंबर तक ऑनलाइन जमा होंगे 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने परिचारक (लाइन) के पदों को दोगुना कर दिया है। कंपनी ने संशोधित विज्ञापन जारी किया है जिसमें 3000 पदों पर सीधी भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। पहले सिर्फ 1500 पद विज्ञापित किये गये थे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद बिजली विभाग में पहली बार एक साथ इतने पदों पर नियमित भर्ती की जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिये 10 वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन www.cspc.co.in में लाग-इन करके 20 सितंबर 2021 तक जमा किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में अब 3000 लाइन परिचारकों की भर्ती होगी। पहले 1500 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में सर्वाधिक 2434 परिचारकों की भर्ती की जाएगी। बस्तर क्षेत्र में 261 और सरगुजा क्षेत्र में 305 पदों पर नियमित भर्ती होगी।

बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में वहां के मूल निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। इससे आदिवासी अंचल के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकेगी। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव के पदों के लिए छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के मूल निवासी आवेदन कर सकेंगे।

इसमें राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिये 334 पद, अनुसूचित जनजाति के लिये 813 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 479 पद आरक्षित होंगे। शेष 1374 पद अनारक्षित होंगे।

लाइनमेन की भर्ती में कुशल संवर्ग के अनुभवी संविदा कर्मियों को अनुभव का लाभ दिया जा रहा है। आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायपेंड, कार्य एवं दायित्व, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी पावर कंपनी की बेवसाइट पर देखी जा सकती है। आवेदन केवल आनलाइन ही जमा किये जा सकेंगे।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!