Breaking News

जिला पंचायत परिसर में सजेगा बिहान मेला : स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए गए दीये, मोमबत्ती सहित कई सामग्री के स्टाल सजेंगे

  • 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा
  • स्थानीय उत्पादों के लिए मिलेगा बेहतरीन प्लेटफार्म

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / जिला पंचायत परिसर में पिछले साल की तरह इस बार भी बिहान मेला लगाया गया है। बिहान मेला 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तीन दिनों तक चलेगा। पिछले साल नवाचारी उत्पादों की वजह से मेले में लगे स्टालों को शानदार रिस्पांस मिला था। इस बार भी यहां गौठान में बने सुंदर आइटम रखे जाएंगे। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के पैकेट्स के स्टाल भी सजाए जाएंगे। गोबर से बने पंचगव्य की बिक्री भी की जाएगी। समूहों के द्वारा मोमबती, रूई की बत्ती, साबुन, हर्बल हैडवाश आर्टिफिशियल ज्वेलरी, अगरबत्ती, अचार, पापड़, मूर्ति, चॉकलेट, मिठाई, टमाटर, अचार का भी विक्रय किया जाएगा। इस बार भी पिछले साल की तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीयों का आर्डर स्वसहायता समूहों की महिलाओं को दिया है। महिला स्वसहायता समूहों ने इस बार अपने ब्रांड को और भी आकर्षक बनाया है।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!