
- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ
- 27 राज्यों, 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ ही 7 देशों के एक हजार से अधिक कलाकार हुए शामिल
- कलाकारों के मार्च पास्ट के साथ समारोह की भव्य शुरूआत
द सीजी न्यूज डॉट कॉम

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य बी.के. हरिप्रसाद, यूगांडा और पेलेस्टाइन के कांउंसलर और अन्य अतिथियों ने गौर मुकुट और वाद्य यंत्र मांदर धारण कर इस महोत्सव में शामिल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ और ’राज्योत्सव 2021 समारोह में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 7 देशों के नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, स्वाजीलैण्ड, मालदीप, पेलेस्टाइन और सीरिया से आए विदेशी कलाकार अपनी छटा बिखेरेंगे।
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक अरुण वोरा, विकास उपाध्याय सहित अन्य विधायकगण, संसदीय सचिव, निगम मंडल के अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal