Breaking News

पॉवर कंपनी के उपसंभाग कार्यालय के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत नवागढ़ उपसंभाग के नवनिर्मित कार्यालय भवन का शुभारंभ  कार्यपालक निदेशक संजय पटेल द्वारा किया गया। इस मौके पर ईडी ने नये भवन को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि नए और  स्वच्छ भवन में नई उर्जा का संचार होता है। सकारात्मक ऊर्जा से कामकाज बेहतर होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी और  कर्मचारी नये भवन में नई उर्जा व नए उत्साह के साथ उपभोक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा। नए कार्यालय भवन का शुभारंभ होने पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता ए.के.गौराहा व कार्यपालन अभियंता उमेश ठाकुर सहित नवागढ़ उपसंभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई है।

Check Also

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!