
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवम्बर सोमवार को राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 30 अक्टूबर को आदेश जारी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सभी शासकीय भवन होंगे रौशन
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय भवन रौशन होंगे। इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में एक नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शासकीय भवनों पर रौशन किए जाने के निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को दिए गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal